फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pankaj selected in National Institute of Sports Patiala

देशभर के पहलवानों को दांव-पेच सिखाएंगे पंकज, NIS में हुआ चयन

Sat, 02 Jun 2018 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 02 Jun 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Pankaj selected in National Institute of Sports Patiala

जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान पंकज मनकोटिया जल्द ही देश के पहलवानों को प्रशिक्षित करेंगे। पंकज का चयन देश के एकमात्र नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में कुश्ती में हुआ है। देशभर से इस संस्थान में मात्र 50 कुश्ती खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें से पंकज का स्थान 16वां रहा।

विज्ञापन


संस्थान में दो माह के प्रशिक्षण के बाद पंकज को कोच का सर्टिफिकेट मिल जाएगा और वह देश के खिलाडि़यों को कुश्ती का प्रशिक्षण देंगे। इस संस्थान में खिलाड़ी की उपलब्धियां और पढ़ाई के अनुसार चयन होता है। पंकज ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से एमए की पढ़ाई की है।
विज्ञापन


पंकज को बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है। वह नेशनल खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी वह किर्गीस्तान में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पंकज जिला हमीरपुर के गांव दिम्मी के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता कैप्टन हरदेव मनकोटिया सेना से सेवानिवृत्त हैं। पंकज ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed