कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में दम दिखाएगा देवभूमि का गबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के छात्र पंकज मलकोटिया का अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में चयन हुआ है। पंकज मलकोटिया कजाकिस्तान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जौहर दिखाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस जंबाल ने चयनित छात्र को इसकी बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय बेल्ट रेसलिंग (कुश्ती) का आयोजन एक से 9 सितंबर तक कजाकिस्तान में होगा।
इसके लिए हिमाचल के हमीरपुर कॉलेज से एमए इंग्लिश के छात्र पंकज मलकोटिया का चयन हुआ है। इनके चयन की खबर मिलते ही कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्राचार्य डॉ. एचएस जंबाल ने पंकज मलकोटिया, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार वर्मा को बधाई दी है। बताया कि पंकज अखाड़े में पांच से छह घंट हर रोज प्रेक्टिस कर रहे हैं। प्राचार्य ने चयनित छात्र को हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है।
एशियन योग चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे कुलजीत
नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा गांव निवासी कुलजीत छठी एशियन योग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बंगलूरू में करवाई गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका चयन हुआ है। एशियन चैंपियनशिप तीन सितंबर से वियतनाम में होगी। इससे पहले भी कुलजीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग स्पर्धा में मेडल जीत चुके हैं।
योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा ने बताया कि कुलजीत का चयन वियतनाम में होने वाले एशियन योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुलजीत प्रदेश के एक मात्र प्रतिभागी हैं। प्रतियोगिता में होने वाले खर्च का वहन भुड स्थित फार्मा उद्योग डॉक्टर रैडी करेगा। कंपनी ने 76 हजार रुपये का चेक एसोसिएशन को दिया है। कुलजीत लगातार सात साल से योगासन में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
वह राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक और गत वर्ष थाईलैंड में हुई एशियन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वहीं, कुलजीत के चयन पर योगाचार्य रमन, तपेश भट्टाचार्य, मदन लाल, धर्मपाल, पवन शर्मा, संसार चंद, बीना देवी, तिलकराज, नीलम देवी, अशोक कुमार, बबीता देवी, संतोष कुमार, सुनील शर्मा, अमिताभ राय, पूजा चंदेल ने खुशी जताई की। कुलजीत ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना उसका उद्देश्य है।