फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pandit sukram targets on virbhadra singh

पंडित सुखराम का वीरभद्र पर बड़ा हमला, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए कई खुलासे

Sat, 21 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 21 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
pandit sukram targets on virbhadra singh

कांग्रेस छोड़ परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्लैकमेलर नेता हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मंडी में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले विस चुनावों के समय कौल सिंह कांग्रेस अध्यक्ष थे तो वीरभद्र सिंह ने कमान न मिलने पर पार्टी छोड़ने की बात कह आलाकमान को ब्लैकमेल किया और कमान अपने हाथ में ली।
विज्ञापन


इस बार भी यही हथकंडा अपनाया। असल में वह उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्लैकमेलर नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को मजबूर कर सत्ता हाथ में ली है।

उन्होंने कहा कि आया राम, गया राम क्या होता है, वह नहीं जानते। उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी तो अपनी पार्टी बनाई थी। वह किसी पार्टी से जाकर नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने सत्ता का दुरुपयोग क्या उपयोग तक नहीं किया

pandit sukram targets on virbhadra singh

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होना एक दुखदायी निर्णय था, लेकिन उनके पास कोई चारा नहीं था। वीरभद्र सिंह ने उनके परिवार को परेशान कर दिया था। उन्हें और उनके परिवार के खिलाफ जितना बुरा बन सकता था, उतना उन्होंने किया। 

मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए वह हर स्तर तक गए। हाल ही कांग्रेस की पड्डल में आयोजित रैली में जब वह दिल्ली से मंडी पहुंचे तो वीरभद्र सिंह की जिद की वजह से रैली में शामिल नहीं हो पाए।

सुखराम ने कहा कि उनके बेटे अनिल शर्मा ने सत्ता का दुरुपयोग तो क्या उपयोग तक नहीं किया। उनके अनुसार वीरभद्र सिंह सत्ता में आते ही अपना दिमागी संतुलन खो देते हैं। न उन्होंने कभी परिवार की राजनीति की, न ही परिवारवाद की।

जब वह केंद्र की राजनीति में गए तो अपने बेटे को उत्तराधिकारी बनाने की बजाय एक ठाकुर के बेटे को उत्तराधिकारी बनाया। यदि हिमाचल में कांग्रेस से कोई सीएम बनने योग्य था तो वह अनिल शर्मा थे। 

पार्टी उठाए ट्रांसपोर्टेशन का खर्च, वह करेंगे प्रचार

pandit sukram targets on virbhadra singh

भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के सवाल पर पूर्व मंत्री सुखराम ने कहा कि यदि भाजपा खर्च उठाएगी तो वह मंडी सदर के अलावा अन्य विस क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। पार्टी वीरभद्र सिंह के विस क्षेत्र में प्रचार के लिए डिमांड करती है तो वह भी प्रचार करेंगे।

स्वास्थ्य ने साथ दिया तो भाजपा से मिलने वाली हर जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। अब मंडी की जनता यह फैसला करेगी कि गलत कौन था और सही कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed