{"_id":"5d9890738ebc3e93ab3b8864","slug":"pandit-sukhram-visited-pgi-to-meet-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित सुखराम ने पीजीआई में वीरभद्र का कुशलक्षेम जाना, आधा घंटा की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित सुखराम ने पीजीआई में वीरभद्र का कुशलक्षेम जाना, आधा घंटा की मुलाकात
Sat, 05 Oct 2019 06:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम ने शनिवार को दोपहर बाद 3.30 बजे चंडीगढ़ पीजीआई में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। सुखराम शनिवार को राजीव भवन शिमला भी आए थे। वीरभद्र पिछले करीब ढाई हफ्ते से पीजीआई में डाक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को सोमवार को पीजीआई से छुट्टी दी जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्व कें द्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम ने पीजीआई में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण के विधायक भी मौजूद रहे। पंडित सुखराम पहले भी कह चुके हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का वे सम्मान करते हैं। हम सब मिलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन