{"_id":"5e062fa88ebc3e87ef0a8b69","slug":"pandit-sukhram-family-joins-salman-khan-s-happiness-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में सलमान खान की खुशियों में शरीक हुआ सुखराम परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में सलमान खान की खुशियों में शरीक हुआ सुखराम परिवार
Fri, 27 Dec 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Dec 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
सलमान, अर्पिता और आयुष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते और विधायक अनिल शर्मा के बेटे आयुष के घर बेटी के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल है। आयुष की पत्नी अर्पिता बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन है। अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन पर बेटी को तोहफा देकर उन्हें दूसरी बार मामा बनाया है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम परदादा और अनिल शर्मा भी दूसरी बार दादा बने हैं।
विज्ञापन
आयुष के बड़े भाई और कांग्रेस नेता आश्रय शर्मा ने बताया कि वह परिवार सहित मुंबई में है। खान परिवार और अपने भाई और भाभी की खुशियों में शरीक होने के लिए मंडी से उनका परिवार भी पहुंचा है। वहीं, अर्पिता शर्मा के ट्विटर पर सलमान खान की नवजात के साथ तस्वीरें डाली गई हैं। जिसमें सलमान बच्चे को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन