फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pandit Sukh Ram's death: Congress will mourn for seven days, there will be no program

पंडित सुखराम का निधन: सात दिन तक शोक मनाएगी कांग्रेस, नहीं होगा कोई कार्यक्रम

Wed, 11 May 2022 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 05:37 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम का देश में दूरसंचार क्रांति लाने में बहुत बड़ा योगदान रहा। उनका प्रदेश की राजनीति में भी एक विशेष स्थान था। केंद्रीय राज्य मंत्री के रहते कांग्रेस उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगी। 

विज्ञापन
Pandit Sukh Ram's death: Congress will mourn for seven days, there will be no program
दिवंगत पंडित सुखराम(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर दुख प्रकट जताया है। कहा कि उनके निधन से कांग्रेस और प्रदेश को नुकसान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस सात दिन तक शोक मनाएगी। इस दौरान पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में शोकसभा रखी गई। इसमें जिला शिमला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, इंटक, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और युवा कांग्रेस के नेताओं ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम का देश में दूरसंचार क्रांति लाने में बहुत बड़ा योगदान रहा। उनका प्रदेश की राजनीति में भी एक विशेष स्थान था। केंद्रीय राज्य मंत्री के रहते कांग्रेस उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार ने भी पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन


शुक्ला ने पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताया
 अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त और तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकदल ने भी जताया दुख
 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, जगत सिंह नेगी, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा, कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर, विधायक नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्र दत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर, लखविंद्र राणा, आशीष बुटेल, सतपाल रायजादा, भवानी सिंह पठानिया ने भी पंडित सुखराम के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed