फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayats will now collect taxes from hotel and showroom owners as well.

Shimla News: होटलों और शोरूम मालिकों से भी टैक्स वसूलेंगी अब पंचायतें

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will now collect taxes from hotel and showroom owners as well.
विशेष ग्राम सभा में लिए निर्णय, एमसी की निर्धारित दर से 50 फीसदी कम होगी शुल्क दर, ढली, बल्देयां और पगोग पंचायतों का फैसला
विज्ञापन

हाउस टैक्स की दरें 20 से 100 रुपये तक की निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ढली पंचायत ने अब घरों के साथ होटल, शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। पंचायतों की ओर से शुक्रवार को बुलाई विशेष ग्राम सभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए।
शहर से सटी ढली पंचायत ने पंचायती क्षेत्र में बने होटल और शोरूम से टैक्स लेने का प्रस्ताव पारित किया। तय किया है कि होटल और शोरूम से लिया जाने वाला टैक्स नगर निगम की निर्धारित दर से 50 फीसदी कम रखा जाएगा। पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर और आसपास की पंचायतों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास और रखरखाव के लिए आय के स्रोत बढ़ाने को लेकर कई अहम फैसले लिए। ग्राम सभाओं के माध्यम से पंचायतों में हाउस टैक्स की दरें 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक निर्धारित की गईं।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि बड़े शोरूम और होटलों से किसी तरह का टैक्स नहीं लिया जा रहा है। यह प्रतिष्ठान पंचायती क्षेत्र में बने हैं और पंचायत की ओर से इन्हें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके बावजूद पंचायत इनसे किसी तरह का शुल्क नहीं ले रही थी। पंचायत बल्देयां की प्रधान पूनम, ढली की प्रधान निशा ठाकुर, नालदेहरा के प्रधान कमल दास और पगोग पंचायत के प्रधान कांशीराम ने बताया कि पंचायतों ने हाउस टैक्स की दरें भी निर्धारित की हैं। बल्देयां पंचायत 20 रुपये, ढली पंचायत 50 रुपये और नालदेहरा पंचायत 100 रुपये हाउस टैक्स लेगी। पगोग पंचायत ने हर महीने हाउस टैक्स की दर 50 रुपये तय की है। वहीं बीपीएल परिवारों के लिए 25 रुपये हाउस टैक्स लिया जाएगा। इस दौरान पंचायतों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठकों में वीबीजीरामजी, पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), राशन व्यवस्था, सीवरेज, सड़क निर्माण और मरम्मत तथा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने अपने सुझाव रखे। पुजारली पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि ग्रामसभा में बिजली, पानी और राशन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। चमियाना पंचायत की प्रधान लीला वर्मा, मशोबरा के प्रधान भगत राम, बसंतपुर के प्रधान देवीराम और दाड़गी पंचायत के प्रधान हेमंत कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने, भांग उखाड़ो अभियान और मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के आवेदन को लेकर लोगों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई पंचायतों में पूरा नहीं हुआ कोरम
जिले की कई पंचायतों में ग्रामसभा के दौरान कोरम पूरा नहीं हो पाया है। अब इन पंचायतों में यह बैठकें चौदह दिन बाद होगी। इसमें पंचायतों में टोटल वोटर का एक बट्टा बीसवां भाग शामिल होना आवश्यक होगा। बसंतपुर ब्लॉक की चनावग, चलाहल, रेयोग, मझीवड़, हिमरी, बाग और ओगली में कोरम पूरा नहीं हुआ है। मशोबरा ब्लॉक के पुजारली और चमियाना भी कोरम पूरा नहीं हुआ है। पंचायतीराज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विजय बरागटा ने बताया कि विशेष ग्रामसभाएं नशे के प्रति जागरूकता को लेकर बुलाई थी। बसंतपुर ब्लॉक में सुन्नी के एसडीएम राजेश वर्मा भी विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों द्वारा ग्राम सभा में उठाए सवालों को सुना। बीडीओ नरेंद्र कुमार ने चार पंचायतों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article