फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayats will have to prepare development plans by the 25th.

Shimla News: पंचायतों को 25 तक तैयार करनी होंगी विकास योजनाएं

Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will have to prepare development plans by the 25th.
योजनाओं के प्रस्तावों पर जारी होगी धनराशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले की पंचायतों को 25 जुलाई तक सभी विकास योजनाएं तैयार करनी होंगी। इन योजनाओं के बनने के बाद ही विकास कार्यों के लिए बजट की पहली किस्त जारी की जाएगी। प्रदेश सरकार ने पंचायतों को 16वें वित्त आयोग के फंड को लेकर कई अहम निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा यह भी कहा है कि वह योजना, ऑडिट और ऑनलाइन की शर्तें तय समय पर पंचायतें पूरी करें।


सरकार के अनुसार वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 3744 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। इनमें 2996 करोड़ रुपये बेसिक ग्रांट और 748 करोड़ रुपये परफॉर्मेंस ग्रांट के तौर पर शामिल हैं। बेसिक ग्रांट का उपयोग पंचायतें स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और जल प्रबंधन जैसे कार्यों पर खर्च कर सकेंगी। अनटाइड ग्रांट (लचीला फंड) स्थानीय जरूरतों के विकास कार्यों पर खर्च होगी। ग्राम सभाओं में पंचायतें विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार कर रही हैं। इसके बाद अब इन्हें पोर्टल पर अपलोड करने का काम भी शुरू कर दिया है। पंचायत समितियों और जिला परिषदों को भी अपनी विकास योजनाएं तय समय में तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed