{"_id":"62f285c2f0cf7d4264531a75","slug":"panchayati-raj-institutions-by-elections-in-himachal-today-145-public-representatives-elected-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat By Election: पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज, 145 जन प्रतिनिधि निर्विरोध चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat By Election: पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान आज, 145 जन प्रतिनिधि निर्विरोध चुने
Wed, 10 Aug 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:37 AM IST
सार
राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन के अनुसार पंचायत प्रधानों और वार्ड सदस्य के चुनाव के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह 8 से दोपहर बाद 4 बजे तक होगा। पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 217 पद रिक्त पड़े हैं। 145 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन के अनुसार पंचायत प्रधानों और वार्ड सदस्य के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के मतदान के बाद 12 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों में वोटों की गिनती की जाएगी और उसके बाद नतीजे घोषित होंगे। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतपत्रों से वोट डालकर मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। उपचुनाव के लिए कुल 564 नामांकनपत्र भरे गए थे। इनमें से 10 नामांकन पत्र रद्द हुए थे। 105 ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए थे। चुनाव मैदान में अब 209 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन