फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat sahayak result.

पंचायत सहायक भर्ती का परिणाम घोषित, देखें यहां

Fri, 23 Oct 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 23 Oct 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
panchayat sahayak result.

पंचायती राज विभाग में पंचायत सहायकों के 280 पदों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट बोर्ड की वेबसाइट http://www.hpbose.org/ पर डाली गई है। शिक्षा बोर्ड ने 12 से 21 अक्तूबर के बीच लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए थे।

विज्ञापन

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

साक्षात्कार पूरे होने के एक दिन बाद ही रिकार्ड समय में बोर्ड ने उम्मीदवारों के चयन का निर्णय लिया है। चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र पंचायती राज विभाग जारी करेगा। पंचायती राज विभाग के अनुरोध पर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया के लिए 14 जून 2015 को 229 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 1538 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा से 89, मंडी से 38, हमीरपुर से 21, शिमला से 43, बिलासपुर से 16, सिरमौर से 10, किन्नौर से 4, सोलन से 17, कुल्लू से 9, चंबा से 10, ऊना से 20, लाहौल स्पीति से 3 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने परिणाम घोषित होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed