{"_id":"e9998b8c5da21802d06cb1c436518b00","slug":"panchayat-sahayak-recruitment-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्तीः 100 अंकों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्तीः 100 अंकों की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Apr 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी। पंचायती राज जिला परिषद में पंचायत सहायकों की नियुक्ति एवं सेवा शर्तें द्वितीय संशोधन नियम 2015 को अधिसूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिलावार संवर्ग के लिए आवेदन आमंत्रित करने को यह प्रक्रिया ऐसी होगी, जैसी सरकार रखेगी। संबद्ध जिला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भर्ती एजेंसी के समक्ष रिक्त पदों को भरने के लिए अपनी स्थिति रखेगा और इन पदों को भरने की मंजूरी सरकार देगी।
विज्ञापन
प्रधान सचिव पंचायती राज मनीषा नंदा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा में लिए गए अंकों के आधार पर होगा। इसके लिए संबंधित एजेंसी इंटरव्यू लेगी। यह एजेंसी लिखित परीक्षा लेगी, जिसमें गणित, अंग्रेजी, हिंदी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
यह जमा दो स्तर की होगी। इसमें गणित में 25, हिंदी में 25, सामान्य ज्ञान में 25 और अंग्रेजी में 10 अंक लिए जाएंगे। इसके अलावा साक्षात्कार के 15 अंक होंगे। लिखित परीक्षा के बाद यह एजेंसी लिखित परीक्षा की मेरिट के बाद एक पद पर पांच उम्मीदवारों को बुलाएगी। चयन करने के बाद संबंधित एजेंसी संबंधित जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इसकी सूची देगी।