{"_id":"62d54e43697735315209cb92","slug":"panchayat-sachiv-bharti-typing-test-at-two-centres-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Sachiv Bharti: पंचायत सचिव भर्ती के लिए दो केंद्रों पर होगा टाइपिंग टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Sachiv Bharti: पंचायत सचिव भर्ती के लिए दो केंद्रों पर होगा टाइपिंग टेस्ट
Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:43 PM IST
सार
एक दिन में अभ्यर्थियों के चार बैच बनाकर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है। प्रत्येक बैच में 30 अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के आधार पर 15 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
टंकण परीक्षा (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत सचिव पदों की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट प्रदेश में दो केंद्रों में करवाया जाएगा। हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने टाइपिंग टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को पत्र भेज दिए हैं। शिमला आईटीआई में शिमला, सिरमौर, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के चयनित अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट देना होगा। कांगड़ा की शाहपुर आईटीआई में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, ऊना और कुल्लू के अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट देंगे।
विज्ञापन
एक दिन में अभ्यर्थियों के चार बैच बनाकर टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है। प्रत्येक बैच में 30 अभ्यर्थी होंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के आधार पर 15 अंक दिए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 20 से 22 जुलाई तक पंचायत सचिवों के पदों की भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीख तय की है।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि टाइपिंग टेस्ट के लिए सभी अभ्यर्थियों को पत्र भेजे जा चुके हैं। हर रोज टेस्ट के लिए चार बैच में अभ्यर्थियों को बुलाया है। टाइपिंग टेस्ट की गति के हिसाब से टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन