फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchayat pradhan dharna outside Chief medical officer office in chamba himachal pradesh

डॉक्टर के लिए धरने पर बैठा पंचायत प्रधान, प्रशासन ने एंक घंटे के भीतर भेजा

Wed, 19 May 2021 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 May 2021 05:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की जडेरा पंचायत प्रधान विजय कुमार ने सीएमओ दफ्तर के बाहर धरना दे दिया। विजय कुमार ने डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की मांग की। प्रशासन ने एंक घंटे के भीतर डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
panchayat pradhan dharna outside Chief medical officer office in chamba himachal pradesh
धरने पर बैठा पंचायत प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने की मांग पर जडेरा पंचायत प्रधान विजय कुमार ने सीएमओ दफ्तर के बाहर धरना दे दिया। हालांकि, उन्होंने अपनी मांग को लेकर किसी प्रकार की नारेबाजी या प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन, मांग पूरी होने तक सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठने का निर्णय लिया। पंचायत प्रधान विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जडेरा में पहले से ही स्टाफ की कमी चल रही है लेकिन, सरकार स्टाफ की कमी को दूर करने की बजाय वहां तैनात चिकित्सक को भी प्रतिनियुक्ति पर कोविड केयर सेंटर में भेज रही है।

विज्ञापन


इसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जडेरा पर निर्भर हजारों की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति को लेकर उन्हें एक दिन पहले जानकारी मिली थी। इस प्रतिनियुक्ति को रोकने के लिए उन्होंने सदर विधायक पवन नैयर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसडीएम को मोबाइल पर मैसेज किए लेकिन, किसी ने भी उन मैसेज को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों की कोविड केयर सेंटरों में प्रतिनियुक्ति पर ड्यूटी लगाना स्वाभाविक है। लेकिन, ऐसी पीएचसी से चिकित्सक को नहीं भेजना चाहिए, जहां पर पहले से ही एक ही चिकित्सक तैनात है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी जडेरा में अन्य चिकित्सक की तैनाती या प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं की, तब तक वह सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। हालांकि, उनके धरने के करीब एक घंटे बाद ही उनकी मांग को मान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकीपंचायत और आसपास के इलाकों में भी कई लोग होम आइसोलेट किए गए हैं जिन्हें कभी भी चिकित्सीय परामर्श की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य सेवा के लिए दर-बदर भटकना पड़ेगा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रधान की मांग को पूरा कर दिया गया है। अन्य चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर पीएचसी जडेरा में नियुक्त किया गया है। कोविड संक्रमण थमने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed