फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat level campaign to prevent waterborne diseases in himachal

Waterborne Diseases: हिमाचल में जलजनित रोगों से बचाव के लिए अब पंचायत स्तर पर अभियान

Fri, 25 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

 लोगों को बीमारी से जागरूक करने के लिए घरों में पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। इसमें जलजनित से बचने के उपाय सुलझाए गए हैं।

विज्ञापन
Panchayat level campaign to prevent waterborne diseases in himachal
जलजनित रोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलजनित रोगों से बचाव के लिए हिमाचल सरकार ने पंचायत स्तर पर अभियान चला दिया है। लोगों को बीमारी से जागरूक करने के लिए घरों में पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। इसमें जलजनित से बचने के उपाय सुलझाए गए हैं।

विज्ञापन

दूषित पाने के सेवन करने से जलजनित रोग होने की आशंका रहती है। अगर समय पर उपचार न किया जाए तो आंत्रशोथ, पीलिया, टाइफाइड होने की आशंका रहती है। यह खतरनाक भी हो सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश में लगातार बढ़ रहे जलजनित रोगों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को आसपास साफ-सफाई और उबालकर पानी पीने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों को लेकर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के टेस्ट कराने को कहा गया है। अस्पताल प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते लोगों के घरों में मटमैला पानी की सप्लाई हो रही है। इससे जलजनित के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है।

ऐसे करे बचाव

  • - स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें, पानी को 15 मिनट तक उबालें
  • - दूषित पानी की आशंका होने पर क्लोरीन मिलाकर पानी पिएं
  • - बाल्टी भर पानी में क्लोरिन की एक गोली डालें
  • - घर में टंकियां नियमित रूप से साफ करें
  • - ताजा खाना खाएं
  • - सब्जी, फल को साफ पानी से धोएं
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed