फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections: wife elected unopposed pradhan and husband elected vice pradhan

पंचायत चुनाव: पत्नी को निर्विरोध प्रधान और पति को चुना उपप्रधान

Tue, 12 Jan 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: wife elected unopposed pradhan and husband elected vice pradhan
कचौटधार पंचायत में पत्नी को प्रधान और पति को उपप्रधान चुना गया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में द्रंग की नवगठित कचौटधार पंचायत में पत्नी को प्रधान और पति को उपप्रधान चुना गया है। छह जनवरी को पंचायत चुनावों में नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोनों समेत पूरी पंचायत को ही निर्विरोध चुन लिया गया है। प्रधान आशा देवी और उपप्रधान जय सिंह राणा ने इसके लिए पूरी पंचायत का आभार जताया है। पंचायत के लोगों को आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। पूरी पंचायत में घुमहारड़ा-1 वार्ड से कला देवी, घुमहारड़ा-दो से सपना देवी, सरी-एक से ललिता देवी, सरी-दो से ज्योति देवी और कचौटधार से मूल चंद को वार्ड पंच चुना गया है। 

विज्ञापन


नैना टिक्कर में तीखे सवाल पूछ टटोली उम्मीदवारों की नब्ज
उधर, पंचायत चुनाव में निर्विरोध पंचायतें गठित करने में पहले स्थान पर रहे सिरमौर जिले में अब नई पहल शुरू हुई है। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत नैना टिक्कर पंचायत में ग्रामीण युवाओं ने चुनाव में प्रधान और उपप्रधान पद के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों से तीखे सवाल पूछकर उनकी नब्ज टटोली। इसके लिए जन जागृति मंच व सर्वोदय यूथ क्लब नैना टिक्कर ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उम्मीदवारों को एक पंक्ति में बैठाकर बारी-बारी सवाल पूछे गए। ग्रामीणों को भी सवाल पूछने का मौका दिया गया।  
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रधान एवं उप प्रधान पद के चार-चार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। उपप्रधान के उम्मीदवारों में हितेश गौतम, जियालाल ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, सूर्यकांत सेवल उपस्थित रहे। वहीं, प्रधान पद के उम्मीदवारों में प्रीति कंवर, पूर्व प्रधान शिशु देवी, राधा अत्री व अंजू ठाकुर ने जनता के तीखे सवालों का सामना किया। प्रधान एवं उप प्रधान के उम्मीदवारों से सात-सात सवाल जनता के सामने पूछे गए। मुख्य रूप से यह पूछा गया कि वे चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पांच वर्षों के लिए क्या प्राथमिकताएं रहेंगी। इस कार्यक्रम में जन जागृति मंच के संयोजक पीयूष सेवल ने मंच संचालन किया। ग्रामीणों ने सवाल दागे कि पिछले पांच वर्षों में विभिन्न योजनाएं क्यों लागू नहीं हो सकीं। पेयजल की समस्याएं, कच्चे रास्ते, संपर्क मार्गों की मरम्मत इत्यादि प्रमुख मुद्दे उठाए गए। जन जागृति मंच तथा सर्वोदय यूथ क्लब के सदस्य हितेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अजय शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर इत्यादि ने कहा कि पंचायत का युवा वर्ग इसी तरह के कार्यक्रम निरंतर रूप से क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान देता रहेगा। गौरतलब है कि नैना टिक्कर पंचायत में प्रधान व उपप्रधान पद के लिए छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। ऐसे में इस तरह का जन संवाद कार्यक्रम अपने आप में अहम भूमिका इन चुनावों में निभा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed