फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Panchayat elections: First phase of polling latest updates in tribal areas, enthusiasm from youth to elders

पंचायत चुनाव: जनजातीय क्षेत्रों में 74 प्रतिशत मतदाताओं ने किया पहले चरण में मतदान

Wed, 29 Sep 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग/उदयपुर/रोहतांग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग/उदयपुर/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 07:59 PM IST
सार

 जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की 29 पंचायतों में जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के लिए मतदान हो रहा है। वहीं, पंचायतीराज चुनाव के तहत दुर्गम क्षेत्र पांगी की 10 पंचायतों में मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
Panchayat elections: First phase of polling latest updates in tribal areas, enthusiasm from youth to elders
लाहौल-स्पीति में प्रथम चरण का मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव में 39 ग्राम पंचायतों के 170 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इस दौरान 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. केवल राम सैहजल ने बताया कि जिला चंबा के विकास खंड पांगी की ग्राम पंचायत कुमार में सर्वाधिक 88 फीसदी मतदान हुआ। जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गणना चार अक्तूबर को खंड मुख्यालयों पर होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे व अंतिम चरण में जिला लाहौल स्पीति के विकास खंड के केलांग की 16 ग्राम पंचायत में विकास खंड पांगी की 9 ग्राम पंचायतों, उप निर्वाचन तीन पंचायत समिति सदस्यों, पांच प्रधान के पदों, सात उप प्रधान के पादें एवं पंचायत वार्ड सदस्य के 25 पदों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें; उपचुनाव हिमाचल: कोविड वैक्सीन लगवाए बिना प्रचार नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी, जानें अन्य दिशा-निर्देश
विज्ञापन


शीत मरुस्थल में बुजुर्गों, युवाओं में भी दिखा मतदान का जोश 
शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात लाहौल-स्पीति जिला के मतदाताओं में पंचायत चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला है। युवा से लेकर बुजुर्गों ने मतदान केंद्र में आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। कोकसर पंचायत के लालिंग गांव की 97 वर्षीय डोलमा ने केंद्र पहुंचकर मतदान किया।  पहले चरण में बुधवार को जिला की 29 पंचायतों में मतदान हुआ है। सुबह से ही लोग वोट देने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। चंद्राघाटी के सिस्सू और गोंधला पंचायत में एक अक्तूबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी।  मतदान को लेकर बुजुर्ग लोगों में भी जोश देखा गया। कहीं खुद लाठी के सहारे वोट देने के लिए पहुंचे तो कहीं परिवार के लोगों ने मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, शिक्षित युवा प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से पंचायतों में विकास की उम्मीदों को लेकर युवा मतदाताओं में पहले चरण के मतदान में जोश व उत्साह देखने को मिला। बुधवार को घाटी में पहले चरण का मतदान हुआ। जिला से बाहर अध्ययनरत सैकड़ों युवा भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।  पांगी की सेचू, शुण, कुमार, सुराल, रेई, शौर, हुडान, लुज, कोठी और करयास पंचायतों में बुधवार को पहले चरण के तहत चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। दस पंचायतों में प्रधान पद के लिए 103, उप प्रधान पद के लिए 102 और वार्ड सदस्यों के लिए 127 उम्मीदवार चुनावी समर में उतरे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 6731 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed