{"_id":"34ee5def27ed7e9cff20e86cba5120e3","slug":"panchayat-election-in-himachal-voting-for-second-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की 790 पंचायतों में आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की 790 पंचायतों में आज होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के दूसरे दौर में रविवार को 790 पंचायतों में मतदान हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने इसके लिए 5796 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। 790 पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों के अलावा जिला परिषद, बीडीसी मेंबर चुने जाएंगे।
विज्ञापन
मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का परिणाम रविवार शाम को ही घोषित कर दिया जाएगा। जिला परिषद व ब्लॉक समिति का रिजल्ट सात जनवरी को आएगा। इनकी मतगणना विकास खंड मुख्यालयों में होगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 5 जनवरी को होगा। इस दिन 554 पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 4712 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नगर निकायों के चुनाव 10 जनवरी जबकि कांगड़ा जिला की पंचायतों में 10 और 12 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन