फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat Election in Himachal Pradesh

जिला परिषदों के गठन की मंत्रियों को सौंपी जिम्मेवारी

Mon, 11 Jan 2016 10:36 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Election in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंत्रियों और पार्टियों के अन्य पदाधिकारियों को जिला परिषदों और पंचायत समितियों के गठन की जिम्मेवारी दी है। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स को कांगड़ा की जिम्मेवारी दी गई है तो परिवहन मंत्री जीएस बाली को मंडी का दायित्व सौंपा गया है। शिमला जिले का जिम्मा कर्ण सिंह को दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन सभी की अलग-अलग जिलों में ड्यूटियां लगा दी हैं। उन्होंने कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को ही जिला परिषदों और पंचायत समितियों में नियुक्त करने को कहा है। नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को तय करने की भी जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। इसकी पुष्टि कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने की है।
विज्ञापन


इसके अलावा एएन विद्यार्थी, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी और किशोरी लाल को भी जिम्मेवारी दी गई है। जिला मंडी की जिम्मेवारी परिवहन मंत्री जीएस बाली के अलावा कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर को दी गई है। सिरमौर जिले की जिम्मेवारी मंत्री अनिल शर्मा, कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी और सचिव दीपक राठौर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिले का दायित्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को सौंपा

Panchayat Election in Himachal Pradesh

चंबा जिले की जिम्मेवारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रकुमार, सचिव रघुवीर सिंह बाली और विशाल चंबयाल को मिली है। सोलन जिले की स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कांग्रेस महासचिव हर्षवर्धन चौहान और सचिव नासीर मोहम्मद रावत को जिम्मेवारी दी गई है।

कुल्लू जिले का दायित्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी को दिया गया है। किन्नौर जिले की जिम्मेवारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डा. बीरू राम को मिली है। बिलासपुर जिले की शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गीता नेगी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया को दी गई है। शिमला जिले की आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरपर्सन नरेश चौहान को दी गई है।

हमीरपुर जिले की उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रंगीला राम राव और सचिव ललित चौधरी को मिली है। ऊना जिले की आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय महाजन और प्रदेश कांग्रेस सचिव चेतन चंबयाल को जिम्मेवारी मिली है।

गैर राजनीतिक होने चाहिए पंचायत चुनाव: शांता

Panchayat Election in Himachal Pradesh

पालमपुर (कांगड़ा)। लोकसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने अपने गृह क्षेत्र में मतदान का प्रयोग करने के बाद कहा कि पंचायत चुनाव गैर राजनीतिक होने चाहिए। पंचायत चुनाव में जिला पार्षद के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो अन्य पदों के चुनाव पार्टी लीइन से हट कर होने चाहिए।

आईमा पंचायत में अपना वोट डालने के बाद मीडिया से शांता ने कहा कि पंचायत चुनाव गैर राजनीतिक होने चाहिए ताकि लोग हर बात को ही राजनीति से न लें। इससे भाईचारे के साथ गांव के विकास में भी सहयोग मिलेगा। इसमें जिला पार्षद का चुनाव पार्टी लाइन पर होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों जीत हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed