फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal, old person fighting election.

रोचक हुआ चुनाव, युवाओं को टक्कर देने उतरे बुजुर्ग

Fri, 25 Dec 2015 10:48 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal, old person fighting election.

चेहरे पर झुर्रियां और आंखों में मोटा चश्मा। कहने को तो बुजुर्ग हैं, लेकिन जोश युवाओं से कम नहीं। गांव की संसद के रण में बुजुर्ग प्रत्याशी युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इनके मैदान में उतरने से पंचायत चुनाव रोचक बन गए हैं। कहीं वार्ड पंच तो कहीं प्रधान पद के लिए बुजुर्ग खूब पसीना बहा रहे हैं। बिलासपुर जिले में 70 साल से अधिक उम्र के कई बुजुर्ग चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन


साठ दशक पूरा कर चुके ऐसे उम्मीदवारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। झंडूता की बैरीमियां पंचायत से 81 साल के कृष्णुराम ने नामांकन पत्र भरा था। हालांकि, बाद में उन्होंने नाम वापस ले लिया, लेकिन कई प्रत्याशी अभी भी चुनाव मैदान में डटे हैं।

विज्ञापन

इन पंचायतों में भी बुजुर्ग दे रहे चुनौती

panchayat election in himachal, old person fighting election.

ग्राम पंचायत नघ्यार के वार्ड 3 से 80 वर्षीय मूलराज ने सर्द हवाओं में चुनावी गर्माहट भर दी है। वह वार्ड पंच का चुनाव लड़ रहे हैं। लगभग 440 मतदाताओं वाली पंचायत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद इसके घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इससे पूर्व 1995 में पंचायत चुनाव लड़ा था। उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्ष 2000 से 2010 के तीन चुनाव में वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने से मैदान में नहीं उतर पाए। मूलराज को चुनौती देने के लिए 45 वर्षीय देशराज भी मैदान में है। इसके अलावा समोह से 78 साल के बुजुर्ग भी चुनावी मैदान में हैं। मलराओं में वार्ड पंच के लिए 82 वर्षीय ठेणू राम मैदान में उतरे हैं। ग्राम पंचायत लुहारवीं से 77 वर्षीय उम्मीदवार जगदीश कुमार उपप्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed