फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal, election campaign will end on 30th december.

एक जनवरी के चुनाव के लिए आज थमेगा प्रचार का शोर

Wed, 30 Dec 2015 09:42 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal, election campaign will end on 30th december.

जिन ग्राम पंचायतों में एक जनवरी को मतदान होगा, उनमें प्रचार बुधवार को थम जाएगा। ऐसी ग्राम पंचायतें सैकड़ों में होंगी। शुक्रवार को सवेरे सात बजे मतदान शुरू होगा और यह दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। हिमाचल प्रदेश की सैकड़ों ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों के अलावा न तो जिला परिषद और न ही पंचायत समिति के सदस्य प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान तीन दिन तक होगा। यह एक, तीन और पांच जनवरी को होगा। मतदान की प्रक्रिया वाले दिन निर्धारित समय पूरा होने से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होता है। एक जनवरी 2016 को जिन ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, उनमें 30 दिसंबर 2015 को तीन बजे से पहले चुनाव प्रचार को बंद करना होगा। ऐसा नहीं करने पर ये चुनाव आचार संहिता की अवहेलना मानी जाएगी।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को 31 दिसंबर को बनाने होंगे कंपार्टमेंट

panchayat election in himachal, election campaign will end on 30th december.

पोलिंग पार्टियों को 31 दिसंबर को मतदान केंद्रों में पहुंचकर अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाने होंगे। पंचायत समितियों और जिला परिषदों के अलग बॉक्स होंगे, जबकि ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए अलग बक्से होंगे। इन्हीं में मतदान के बाद मतपत्र डालने होंगे।

यह जानकारी देते हुए राज्य चुनाव आयुक्त टीजी नेगी ने बताया है कि सभी पोलिंग पार्टियों को बोल दिया गया है कि अगर उन्हें दूरदराज के मतदान केंद्रों को जाना है तो 30 दिसंबर को ही जाएं और नजदीकी पंचायतों में जाना हो तो वे 31 दिसंबर को ही निकलें।

इस बार 2436 पंचायतों में होंगे चुनाव
प्रदेश में दूसरे चरण में 192 जिला परिषद सदस्यों, 1280 पंचायत समिति सदस्यों, 2436 प्रधानों, उपप्रधानों और 15,438 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed