फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal bjp aap congress cpi candidates.

पंचायत चुनाव की जंग में कूदे सियासी दल

Mon, 07 Dec 2015 12:05 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal bjp aap congress cpi candidates.

हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पार्टी चिह्न पर न होने के बावजूद प्रदेश के सियासी दल इसमें कूद गए हैं। विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे इन चुनावों को सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा बेहद गंभीरता से ले रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में पंचायत चुनाव के एलान के साथ जिला परिषद से लेकर पंचायत स्तर तक कब्जे के लिए कदमताल शुरू हो गई है। इसी के चलते पार्टी समर्थित उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


इन कमेटियों के माध्यम से जिला परिषद, ब्लॉक समिति एवं पंचायत प्रधान पद के लिए पार्टी समर्थित एक प्रत्याशी तय किया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर फीडबैक के साथ मंथन शुरू हो गया है। पंचायत चुनावों के जरिए भाजपा-कांग्रेस ही नहीं आम आदमी पार्टी और हिलोपा जैसे दल भी गांव-गांव में पकड़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे एक पद पर पार्टी विचारधारा के एक ही व्यक्ति को चुनाव में उतारें। इसके लिए आम सहमति बनाएं ताकि चुनाव में आपस में ही टकराव न हो। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है।

भाजपा ने जिला और मंडल स्तर पर कमेटियां गठित कर जिला परिषद व ब्लॉक समिति वार्डों में पार्टी समर्थित प्रत्याशी तय करने शुरू कर दिए हैं। पंचायत प्रधान व उप प्रधान पदों पर भी पार्टी विचारधारा के लोगों को उतारने के लिए बूथ कमेटियों को जिम्मा दिया गया है।

पंचायत प्रधान, उपप्रधान पदों पर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी एक पद पर एक ही व्यक्ति को समर्थन देगी। जिला परिषद और बीडीसी सदस्य के लिए भी पार्टी समर्थित एक ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में होगा। -नरेश चौहान, मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस

जिला परिषद और बीडीसी सदस्य के चुनाव में पार्टी एक ही उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है। पंचायत स्तर पर भी पार्टी विचारधारा के व्यक्ति को समर्थन दिया जाएगा। -सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

पंचायत चुनाव में आप उतारेगी प्रत्याशी-चंबा।
आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए स्वच्छ और साफ छवि वाले प्रत्याशियों को आम आदमी पार्टी अपना समर्थन देगी। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. राजन सुशांत ने चंबा में एक बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस फिक्स पारी खेल रही हैं, जिसका आभास प्रदेश की जनता को हो चुका है।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा सत्र होने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल में गुप्त मंत्रणा हुई है। यही कारण है कि जिन छह बिलों को पास करने के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया था, इसकी विस सत्र में चर्चा तक नहीं हो पाई।


सुशांत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में परिवारवाद होने के कारण कई साफ छवि वाले नेता आप संगठन से जुड़ने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। प्रदेश की राजनीति परिवारवाद से प्रभावित होने के चलते उनके आगे बढ़ने के रास्ते पर रोड़ा है। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पीसी ओबराय को निर्देश दिए कि शीघ्र चुनावी खाका तैयार करके इसे अंतिम रूप दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed