फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election in himachal, bad weather creates problem.

हिमाचल में पंचायत चुनावः खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें

Tue, 24 Nov 2015 10:33 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in himachal, bad weather creates problem.

हिमाचल में पंचायत चुनावों पर खराब मौसम ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रोस्टर जारी होने के बावजूद कई जिलों में चुनाव करवाने पर असमंजस पैदा हो गई है। बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी परेशानी में आ गया है। सवाल उठ रहे हैं कि अब इन क्षेत्रों में चुनाव कैसे पूरे करवाए जाएंगे। पंचायती चुनाव के रोस्टर ने ठंडे किन्नौर जिले को गरमा दिया है।

विज्ञापन


जिले के तीनों खंडों कल्पा, निचार और पूह के राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। ज्ञात रहे कि किन्नौर जिले के 65 पंचायतों के प्रधानों, उप प्रधानों, जिला परिषद और तीनों खंडों में बीडीसी के चुनावों के लिए रोस्टर जारी हुआ है। लेकिन पंचायती राज चुनाव मतदान की तिथियां तय न होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच मतदान केंद्रों पर पहुंचना मुश्किल

panchayat election in himachal, bad weather creates problem.

किन्नौर जिले के अधिकांश क्षेत्र स्नो बाउंड हैं। ऐसे में अगर सरकार मतदान की तिथियां निर्धारित करने में और देरी करेगी, तो मौसम बिगड़ने से बर्फबारी हो सकती है। इसके कारण चुनाव में बाधा पड़ सकती है। बर्फबारी के कारण जिले के सुमरा, शलखर, हांगो, चांगो, टाशीगांग, नाको, लियो, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, रोपावैली, सांगला वैली, भावावैली निचार, तरांडा, रूपी, छोटाकंबा, गरशु, पानवी रामनी, जानी, पुनंग, युला, मीरू सहित कई अन्य क्षेत्रों में मतदान नहीं हो सकेगा।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हाकीम नेगी ने कहा कि युवा मोर्चा ने पंचायती राज चुनावों के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। किसान मोर्चा प्रदेश सचिव महेश्वर सिंह नेगी ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते रोस्टर जारी होने के बाद भी मतदान की तिथियां निर्धारित नहीं हो सकी हैं। इसके अलावा डीपीओ का पद नहीं भरा जा रहा।

जिले के कई जगहों पर तहसीलदारों की स्थायी नियुक्ति भी नहीं हुई हैं। एसडीएम कल्पा डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जिले में डीएओ का पद स्वीकृत हो चुका है। डीएफओ करीब दो दिन में पदभार ग्रहण कर लेगा। उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि निर्धारित करने को लेकर वह कुछ नहीं कह सकते। सरकार के आदेश मिलने के बाद मतदान मतदान करवाया जाएगा। इसके अलावा बाकी जिलों में भी मौसम चुनाव में खलनायक बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed