फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   panchayat chunav himachal pradesh 2020: zila parishad candidate kavita chauhan from Dhaugi ward Kullu

बेटी का मतदाता सूची से नाम गायब तो बहू लड़ेगी चुनाव

Wed, 30 Dec 2020 06:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav himachal pradesh 2020: zila parishad candidate kavita chauhan from Dhaugi ward Kullu
कविता चौहान जिला परिषद वार्ड धाऊगी से चुनाव लड़ेंगी। - फोटो : अमर उजाला

जिला परिषद वार्ड धाऊगी से चुनाव के लिए तैयारी कर रहीं रजनी चौहान का नाम मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने एक माह पूर्व से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। हालांकि, इस वार्ड से कांग्रेस ने पूर्व जिप सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन


शांघड़ पंचायत के पूर्व प्रधान एवं बंजार कांग्रेस के महासचिव लीलाधर ने अपनी बेटी को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन बेटी का नाम मतदाता सूची में न होने से अब कांग्रेस नेता की बहू बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरेंगी। धाऊगी वार्ड वार्ड से कुल्लू के राजपरिवार की बहू विभा सिंह भी चुनाव मैदान में उतर गई हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने कला शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। शांघड़ पंचायत के पूर्व प्रधान एवं बंजार कांग्रेस महासचिव लीलाधर ने कहा कि धाऊगी वार्ड से उनकी बेटी चुनाव लड़ रही थी। उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है। इससे पहले उनकी बेटी कई बार मतदान कर चुकी है। अब उनकी बहू कविता चौहान जिला परिषद के धाऊगी वार्ड से चुनाव लड़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed