{"_id":"59c901284f1c1b2f688b6344","slug":"panchayat-chowkidar-protest-at-hp-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चौकीदारों की सरकार को बड़ी चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो ये कदम उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चौकीदारों की सरकार को बड़ी चेतावनी, मांगे नहीं मानी तो ये कदम उठाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चौकीदार यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सचिवालय का घेराव किया। प्रदेशभर से पहुंचे चौकीदारों का काफिला कार्ट रोड होते हुए करीब साढ़े 12 बजे सचिवालय पहुंचा।
विज्ञापन
यहां यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर चौकीदारों की मांगें नहीं मानी गईं तो विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
चौकीदारों की मुख्य मांगों में 15 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को नियमित किया जाना, 8 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले चौकीदारों को दिहाड़ीदार और इससे नीचे के कार्यकाल वाले चौकीदारों को पार्टटाइम बनाया जाना शामिल है।
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप चंद ने कहा कि जब यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष यह मांगें उठाई थीं तो उस समय चौकीदारों की मांगों को सही ठहराया था। इसके बाद सीएम ने अफसरों को इस बारे में आदेश जारी किए थे।
लेकिन अभी तक अफसरों ने कोई उचित कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 3226 पंचायतों में चौकीदार तैनात हैं। चौकीदार पंचायतों की रखवाली के साथ-साथ चपरासी तक का काम भी करते हैं।