भारत-पाक मैच की सुरक्षा जांचने आज आएंगे पाकिस्तानी अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला में 19 मार्च को होने वाले भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप मैच की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों की एक टीम सोमवार को भारत आएगी। दो सदस्यीय टीम को भारत आने का वीजा जारी कर दिया गया है।
एक अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग का होगा। तीनों अधिकारी सोमवार देर शाम या मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और डीजीपी संजय कुमार से करेंगे मुलाकात। मैच पर पूरे हालात जानने के बाद टीम एक रिपोर्ट तैयार कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार को भेजेगी। बता दें हिमाचल के पूर्व सैनिक भारत-पाक मैच के धर्मशाला में कराने पर विरोध कर रहे हैं।
भारत-पाक मैच की सुरक्षा पर सूबे के अफसर दिल्ली तलब
धर्मशाला में 19 मार्च को होने वाले भारत-पाक टी-20 वर्ल्ड कप मैच के विरोध के बीच सुरक्षा देने पर विवाद के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल के अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। मंत्रालय ने 9 मार्च को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को दिल्ली बुलाया है।
बैठक में धर्मशाला में भारत-पाक मैच में सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्य सचिव पी मित्रा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, हिमाचल के अधिकारी इस बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
प्रदेश सरकार भारत-पाक मैच के लिए सुरक्षा देने को तैयार है लेकिन मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि मैच का विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों पर लाठी नहीं चलेगी। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि दिल्ली की इस बैठक के बाद इस हाई वोल्टेज मैच पर स्थिति साफ हो सकती है।