फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistani high commissioner seeks report on mahamda

महमूदा मामले में पाक से मांगी फाइनल रिपोर्ट

Mon, 21 Dec 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
pakistani high commissioner seeks report on mahamda

महमूदा मामले में पाकिस्तान उच्चायोग ने इस्लामाबाद के लिए पत्र लिखकर पाकिस्तान सरकार से फाइनल रिपोर्ट मांगी है। पाकिस्तान उच्चायोग ने इस बारे में पाकिस्तान सरकार को इस्लामाबाद के लिए एक पत्र लिखा है। ममता उर्फ महमूदा के पाकिस्तानी होने के प्रारंभिक सबूत भी नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


इसके बाद पाकिस्तान उच्चायोग चाहता है कि इस पर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट की जाए। यह महिला शिमला के नारी सेवासदन में रह रही है और खुद को पाकिस्तान के गुजरात जिले की बता रही थी। इस महिला का यह दावा शिमला की स्वयंसेवी संस्था उमंग फाउंडेशन ने सामने लाया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान के दिल्ली स्थित उच्चायोग कार्यालय में सोमवार को इस मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। महमूदा पाकिस्तानी है कि नहीं? इस सवाल पर सोमवार को ‘अमर उजाला’ को पाकिस्तान उच्चायोग के विधि सलाहकार अब्दुल रहमान ने बताया कि पाकिस्तान सीआईडी की जांच के बाद वर्तमान में 99 प्रतिशत दावे के साथ यह माना जा रहा है कि वह पाकिस्तानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद पाकिस्तान उच्चायोग ने पाकिस्तान सरकार को सोमवार को इस्लामाबाद के लिए एक पत्र भेजा है। इसमें आग्रह किया गया है कि इस पर वहां से फाइनल रिपोर्ट भेजी जाए, जिससे कि पाकिस्तान की ओर से यह मान लिया जाए कि वह पाकिस्तानी नहीं है।


उसी के बाद भारत सरकार के स्तर पर महमूदा के असली पते की छानबीन शुरू करवाई जा सकेगी। यह मामला उमंग फाउंडेशन शिमला के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सामने लाया था। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा था कि नारी सेवा सदन मशोबरा में रह रही एक मुस्लिम महिला खुद को गुजरात जिले का निवासी बता रही हैं और गुजरात जिला पाकिस्तान में है। वह पाकिस्तानी हो सकती हैं और इसकी छानबीन होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed