फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistan cid report mahamda is not a pakistani citizen.

पाक सीआईडी ने दी रिपोर्ट, पाकिस्तानी नहीं है महमूदा

Fri, 04 Dec 2015 08:52 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
pakistan cid report mahamda is not a pakistani citizen.

राजधानी शिमला के नारी सेवा सदन मशोबरा में रह रही महमूदा के पाकिस्तानी होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। पाकिस्तान सीआईडी की ओर से दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग को भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बीते सप्ताह पाकिस्तान उच्चायोग के कानूनी सलाहकार ने शिमला में महमूदा से बातचीत के बाद उसके फोटो, नेशनल आई कार्ड, पति का नाम और अन्य दस्तावेज पाकिस्तान सरकार को भेजे थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान में जांच-पड़ताल के दौरान ये दस्तावेज बताए गए पत्ते और फोटो से मैच नहीं हो पाए हैं। महमूदा के वॉयस सैंपल भी पाकिस्तान भेजे हैं। अभी इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। पाकिस्तान उच्चायोग के कानूनी सलाहकार अब्दुल रहमान ने बताया कि पाकिस्तान सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बताए गए पते और फोटो के आधार पर पाकिस्तान में महमूदा की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन

नहीं मिला पति की फोटो वाला आदमी

pakistan cid report mahamda is not a pakistani citizen.

न फोटो आईडी सही पाई गई है, न ही पति की फोटो वाला आदमी मिला है। जल्द ही इस रिपोर्ट को हिमाचल सरकार को सौंपा जाएगा। अब वॉयस सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। उच्चायोग के कानूनी सलाहकार अब्दुल रहमान ने बताया कि अगर महमूदा का पाकिस्तानी होने का कोई सबूत मिलता है तो वहां की सरकार महमूदा को लेने के लिए तैयार है। वॉयस सैंपल पर भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिमला में महमूदा जिस तरह की भाषा बोलती है, वह कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बोली जाती है। उन्होंने पाकिस्तान को भेजी अपनी रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया है। उच्चायोग के कानूनी सलाहकार अब्दुल रहमान ने बताया कि महमूदा जिस लहजे में बोलती है, पाकिस्तान में यह भाषा कहां-कहां बोली जाती है, वॉयस सैंपल से इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed