फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pahari Singer Kuldeep Sharma New video Album on Himachali Culture.

पूरे देश को पहाड़ी देव संस्कृति से रूबरू करवाएगा ये हिमाचली गायक

Thu, 04 Aug 2016 02:52 PM IST
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Aug 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Pahari Singer Kuldeep Sharma New video Album on Himachali Culture.
लोक गायक कुलदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की देव संस्कृति के इतिहास, शक्तिपीठों की पौराणिक कथाओं और लोक सांस्कृतिक विरासत से अब पूरा देश रूबरू होगा। प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को सहेजने के लिए हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा वीडियो एलबम तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुलदीप ने अपने कुल इष्ट देवता चकलेश्वर महाराज की ‘चकलेश्वर गाथा’ से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। देव संस्कृति को सहेजने के लिए शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के बारे में कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत ज्वालाजी, ब्रजेश्वरी, भीमाकाली सराहन और हाटकोटी सहित प्रदेश के अन्य शक्तिपीठों के ऐतिहासिक महत्व से पूरे देश को अवगत करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कुल्लू मनाली सहित पूरे प्रदेश के प्राचीन देव मंदिर भी प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। मंदिरों की अलग अलग वीडियो तैयार कर बारी बारी रिलीज होंगी। कुलदीप ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत बज्रेश्वरी माता के गीत ‘प्यारी लगदी ओ मिंजो कांगडे़ री माता’, ज्वाला माता के गीत कांगड़े ज्वाला, जम्मू वैष्णो वसदी’ और हाटकोटी माता के गीत ‘हाटकोटी री दुर्गा माता, तेरी जय जय कारो’ के वीडियो भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमांदरी के पटरोग गांव में शूटिंग शुरू
ठियोग की धमांदरी पंचायत के पटरोग गांव में कुलदीप की एलबम ‘चकलेश्वर गाथा’ की शूटिंग शुरू हो गई है। वीना शर्मा और राज शर्मा के निर्देशन में बन रही इस एलबम के लिए गीत लायकराम रफीक ने लिखे हैं। चकलेश्वर गाथा तैयार करने में देवता के गूर रतीराम शर्मा और पुजारी गणेश राम का भी मार्गदर्शन मिला है। नाटी किंग के नाम से फेमस कुलदीप शर्मा का  पैतृक गांव पटरोग है। पटरोग में देवता चकलेश्वर महाराज का प्राचीन मंदिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed