फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Padmashree Nekram said Earn better income from traditional coarse grain, millet cultivation

Mandi News: पद्मश्री नेकराम बोले- पारंपरिक मोटे अनाज की खेती से कमाएं बेहतर आय

Thu, 16 Feb 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Feb 2023 07:13 PM IST
सार

मोटे अनाज की खेती को अपनाकर अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। पौष्टिक या पोषक या मोटा अनाज की खेती करने के लिए पानी की कम आवश्यकता रहती है। यह बात करसोग में नांज गांव के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किसान नेकराम शर्मा ने कही। 

विज्ञापन
Padmashree Nekram said Earn better income from traditional coarse grain, millet cultivation
पद्मश्री नेकराम शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान पारंपरिक मोटे अनाज की खेती को अपनाकर अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। पौष्टिक या पोषक या मोटा अनाज की खेती करने के लिए पानी की कम आवश्यकता रहती है। यह बात करसोग में नांज गांव के पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किसान नेकराम शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मोटे अनाज की खेती को अपना कर ही वह पद्मश्री अवार्ड हासिल कर पाए हैं। नेक राम ने मोटे अनाज की खेती की ओर लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया है। कहा कि पारंपरिक मोटे अनाज में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक फाइबर पर्याप्त मात्रा में होने से जहां मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, वहीं इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन


यह अनाज शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर में सुधार, मधुमेह, एनीमिया पर नियंत्रण, कब्ज की समस्या, दस्त रोग, मधुमेह, गुर्दे आदि की बीमारियों से बचा जा सकता है। कोदरा, कांगनी, चैलाई, सांवा, ज्वार, बिथू, भरेस आदि की खेती से अच्छी आय भी अर्जित की जा सकती है। कहा कि मोटे अनाज के बाजार में दाम भी अच्छे मिलते हैं। नेकराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी किसानों को रसायनिक खेती को छोड़ प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए कदम बढ़ाने होंगे, तभी हम जहर मुक्त खेती के सपने को साकार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed