{"_id":"5994384c4f1c1b9c228b47fa","slug":"packed-food-for-passengers-in-hrc-buses-gs-bali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में सवारियों को पैकड फूड देगा अब एचआरटीसी: जीएस बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में सवारियों को पैकड फूड देगा अब एचआरटीसी: जीएस बाली
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी की बसों में पैकड फूड मिलेगा। महज 60 रुपये में दो सैंडविच, पनीर कटलेट और पानी की बोतल यात्रियों को दी जाएगी। पहले चरण में लंबे रूटों पर चलने वाली लगभग 250 बसों में यह सेवा आरंभ की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर नाहन में तिरंगा फहराने आए परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह एलान किया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक और निजी बस ऑपरेटरों के चालकों को दुर्घटना में सुविधा नहीं मिल रही। इसके लिए सरकार नई योजना शुरू करेगी। ताकि निजी चालकों को भी वन टाइम कंपनसेशन मिल सके। इससे प्रदेश के लगभग चार लाख वाहन चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्यों में शीघ्र ही लगभग 40 सुपर डीलक्स बसें (हिम सेवा) चलाई जाएगी। वोल्वो जैसी इन बसों में साधारण किराया लगेगा। उन्होंने पांवटा साहिब से मणिकर्ण साहिब के मध्य सुपर फास्ट बस सेवा भी एक महीने के भीतर आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने नाहन बस अड्डा के नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ की राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
साथ एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ रुपये की राशि जारी करने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि नाहन बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन की कर्मशाला के सुधार के लिए 50 लाख, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 50 लाख तथा आरटीओ कार्यालय में फर्नीचर खरीदने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने जिला के विभिन्न ग्रामीण रूटों पर चार बस सेवाएं आरंभ करने के भी निर्देश दिए। वहीं, नाहन शहर में भी एक सप्ताह के भीतर मुद्रिका बस चलाने का ऐलान किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी व्यवस्था शीघ्र की जाए। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार, अध्यक्ष रोजगार सृजन एवं संसाधन संचालन समिति हर्षवर्धन चौहान, विधायक डॉ. राजीव बिंदल, अध्यक्ष हिमफैड अजय बहादुर सिंह, अध्यक्ष जिला परिषद दिलीप चौहान, अध्यक्ष जिला कांग्रेस समिति अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी मौजूद रहे।