फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   P mitra now appointed chairman of himachal state election commission

आरोपों पर क्या बोले बोले सेवानिवृत्त मुख्य सचिव पी. मित्रा?

Thu, 02 Jun 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jun 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
P mitra now appointed chairman of himachal state election commission
सेवानिवृत्त मुख्य सचिव पी. मित्रा को अब राज्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

सेवानिवृत्त मुख्य सचिव पी. मित्रा ने राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर ज्वाइनिंग दी। नई नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि अभी वे नए काम को समझ ही रहे हैं। लाहौल स्पीति जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसको देख रहे हैं और कुछ नहीं कहेंगे।

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के आरोपों पर मित्रा केवल इतना ही बोले- कुछ न कहना ही सबसे अच्छा है। पी. मित्रा मुख्य सचिव के पद से 31 मई को रिटायर हुए हैं।

सेवानिवृत्ति के साथ ही उन्हें राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति मिल गई है। इससे पूर्व इस पद पर पूर्व आईएएस अधिकारी टीजी नेगी तैनात थे।

टीजी नेगी ने भी संभाला पदभार

P mitra now appointed chairman of himachal state election commission
टीजी नेगी को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

टीजी नेगी को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त करने के बाद ये पद रिक्त हो गया था।  बुधवार को ही टीजी नेगी ने भी प्रधान सलाहकार मुख्यमंत्री के पद पर ज्वाइनिंग दे दी। टीजी नेगी पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका के पास रहे कार्यभार को देखेंगे।

ये मालूम रहे कि पिछली वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में टीजी नेगी प्रधान सचिव मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने ये माना कि उनके लिए इस तरह का काम नया नहीं है। उनका इस पद का पुराना अनुभव है। नेगी ने इस बारे में अधिक कमेंट करने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी पर गए चौधरी दंपति का काम चार अफसरों को दिया

P mitra now appointed chairman of himachal state election commission
आईएएस विनीत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

आईएएस चौधरी दंपति के छुट्टी पर जाने के बाद अब चार अफसरों को उनके विभागों का कार्यभार दिया गया है। चौधरी दंपति को मुख्य सचिव की नई नियुक्ति से खफा माना जा रहा है। नए मुख्य सचिव वीसी फारका ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों के विभाग चार आईएएस अधिकारियों को दिए हैं।

विनीत चौधरी के पास स्वास्थ्य महकमा रहा है, जिसे अब प्रबोध सक्सेना देखेंगे। इसी तरह से उपमा चौधरी के पास फिशरीज, कृषि और पशुपालन विभाग रहे हैं। अब संजय गुप्ता को फिशरीज, अनुराधा ठाकुर को कृषि और ओंकार चंद शर्मा को पशुपालन विभाग की फिलहाल जिम्मेवारी दी गई है। विनीत चौधरी और उपमा चौधरी एक जून से अवकाश पर निकले हैं।

दोनों ही अधिकारी वीसी फारका से वरिष्ठ हैं। इनमें विनीत चौधरी मुख्य सचिव पद के प्रमुख दावेदार रहे हैं। विनीत चौधरी पूर्व में कई बार सरकार में अपनी अनदेखी पर नाराजगी जता चुके हैं और अब वे वीसी फारका को सीएस तैनात करने के बाद अवकाश पर चले गए हैं। विनीत चौधरी के साथ उनकी पत्नी उपमा चौधरी भी छुट्टी पर चली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed