फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   oxygen level dips of Covid patients in IGMC Hospital Shimla

आईजीएमसी में तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से हड़कंप

Mon, 03 May 2021 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 May 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
oxygen level dips of Covid patients in IGMC Hospital Shimla
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

आईजीएमसी शिमला में कोरोना मरीजों के लिए बनाए न्यू ओपीडी ब्लॉक में तीन संक्रमितों का ऑक्सीजन स्तर घटने से उनकी जान पर बन आई। रविवार सुबह 4 बजे मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाने के लिए वहां कोई कर्मी नहीं था। लिहाजा तीमारदार स्वयं दूसरे वार्डों में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर उठाकर लाए। शिमला के अमित, बिलासपुर के संजय खान और अन्य एक व्यक्ति ने बताया कि दाखिल तीन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने पर उन्होंने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिली, जिसके बाद वे स्वयं दूसरे वार्डों में गए और वहां रखे छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर उठाकर मरीजों तक लाए।

विज्ञापन


बता दें कि इनमें से कई ऐसे मरीज भी थे, जिनके आरटीपीसीआर टेस्ट जांच के लिए लैब में गए थे, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट न आने पर वे यहां दाखिल थे। कुछ मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। गौर हो कि आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक में ऑक्सीजन की व्यवस्था सेंट्रल सिस्टम से नहीं जुड़ पाई है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सीमित स्टाफ से काम लिया जा रहा है। अधिकांश स्टाफ कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना मरीजों के लिए 210 नए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed