फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   overcharging on food items on the way to rohtang near madi.

रोहतांग जाने वाले सैलानियों से जमकर लूट-खसोट

Fri, 24 Jul 2015 10:52 AM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
overcharging on food items on the way to rohtang near madi.

देश-विदेश से रोहतांग आने वाले सैलानियों से मढ़ी में जमकर लूट-खसोट हो रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर जिला प्रशासन ने रोहतांग और सोलंगनाला से तमाम व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। दुकानों और ढाबों को हटाया जा चुका है। मौके का फायदा उठाकर मढ़ी में अब मनमानी वसूली हो रही है। हद तो तब हो रही है जब 15 रुपये में मिलने वाला आलू का एक परांठा यहां 35 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन


एक कटोरी में 50 ग्राम दही के 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। 100 ग्राम दूध के 25 रुपये और छोटे डिस्पोजल कप में कॉफी के 30 रुपये लिए जा रहे हैं। इसी तरह 80 रुपये में चार पीस चीज टोस्ट और 70 रुपये में चार पीस जैम टोस्ट दिए जा रहे हैं। बड़ा सवाल यह भी है कि इतनी लूट-खसोट से प्रशासन बेखबर है या कुछ जानने की जहमत नहीं उठाई रही।
विज्ञापन


यहां चलने वाले ढाबा संचालक सरकार को किसी प्रकार का टैक्स नहीं चुकाते। बावजूद इसके वसूली में इन्होंने स्टार होटलों को भी पीछे छोड़ दिया है। जिला प्रशासन हर तीन माह बाद रेट लिस्ट तो जारी करता है लेकिन इस पर अमल करवाने वाला कोई नहीं है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि वह खुद मौके पर जाकर जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनमानी वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।बीते माह हालात का जायजा लेने पहुंची एनजीटी टीम भी यहीं पर जलपान के लिए रुकी थी। प्रशासन का अमला भी कई बार यहां रुककर जलपान कर चुका है। लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। ऐसे में सवाल यह है कि या तो ढाबा मालिक इनसे बिल नहीं लेते या इन्हें सामान्य रेट पर सामान दिया जाता है। लेकिन पिस तो पब्लिक रही है।

दूसरा ट्रायल भी सफल

overcharging on food items on the way to rohtang near madi.

एनजीटी के आदेश के बाद 21 जुलाई को मनाली से रोहतांग के लिए 27 सीटर सीएनजी बस के सफल ट्रायल के बाद वीरवार को भी बस का ट्रायल सफल रहा। एनजीटी की डिप्टी रजिस्ट्रार शीतल शर्मा, एसडीएम मनाली ज्योति राणा और पर्यटक भी ट्रायल के दौरान सीएनजी बस में मौजूद रहे।

बस सुबह साढ़े आठ बजे मनाली से रवाना हुई और तय वक्त पर रोहतांग पहुंची। ज्योति राणा ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार ने निरीक्षण के बाद बस को सुचारु रूप से चलाने के लिए चर्चा की है। उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेशों की पालना की जाएगी। सीएनजी बस चलने से रोहतांग प्रदूषण मुक्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed