{"_id":"680e41f05802b257b00cd0af","slug":"overcharging-of-parking-fees-shimla-news-c-19-sml1001-524114-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में निगम की पार्किंग में सैलानियों से लूट, चंद घंटों के वसूल रहे तीन सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में निगम की पार्किंग में सैलानियों से लूट, चंद घंटों के वसूल रहे तीन सौ रुपये
विज्ञापन
वीकेंड पर घूमने शिमला आ रहे सैलानियों से पार्किंग शुल्क के नाम पर मनमानी
दिल्ली के सैलानियों ने की शिकायत, वीडियो वायरल, मेयर बोले-खुद करेंगे मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की पार्किंग में सैलानियों से शुल्क के नाम पर लूट का मामला सामने आया है। दिल्ली से आए सैलानियों से कार्टरोड पर बनी नगर निगम की पार्किंग में चंद घंटों के तीन सौ रुपये वसूल लिए गए। सैलानियों ने वीडियो बनाकर इसकी शिकायत की है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वीकेंड पर हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। ज्यादातर सैलानी यहां कार्टरोड पर बनी पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करते हैं। दिल्ली से आए सैलानियों ने भी मेट्रोपोल के पास बनी नगर निगम पार्किंग में रविवार को अपनी गाड़ी खड़ी की। संचालक ने सैलानियों को एक रसीद दी जिसमें एंट्री टाइम दर्शाया गया। कुछ देर बाद जब सैलानी वापस पहुंचे तो संचालक ने 300 रुपये वसूल लिए। इसकी रसीद तक नहीं दी। इस पर सैलानियों ने आपत्ति जताई। पार्किंग के बाहर लगी रेट लिस्ट छिपाई हुई मिली। इसके आगे गाड़ी खड़ी की गई थी ताकि लोगों को रेट का पता न चले। सैलानियों ने वीडियो बनाकर पार्किंग में हुई लूट की शिकायत की। कहा कि शिमला आकर गाड़ी खड़ा करना महंगा है। यहां लूट हो रही है। पार्किंग संचालक शुल्क की रसीद तक नहीं दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो बनता देख संचालक ने मनमाना शुल्क वसूलने के आरोपों से इन्कार कर दिया।
निगम मेहरबान, मंदिर के बाहर भी मनमानी वसूली
शहर में पार्किंग में मनमानी शुल्क वसूली का यह पहला मामला नहीं है। हर हफ्ते कार्टरोड पर बनी कई पार्किंग में सैलानियों से ओवरचार्जिंग हो रही है। नगर निगम ने इसके लिए एक कमेटी तो बनाई है लेकिन पिछले एक साल से एक भी कार्रवाई नहीं हुई। जाखू मंदिर के पास बनी निगम की पार्किंग में भी ओवरचार्जिंग की शिकायतें आ रही हैं। पार्षद अतुल गौतम ने कहा कि कई लोग इसकी शिकायत कर चुके हैं। नगर निगम को भी इसकी शिकायत दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस बार सदन में इस मामले को उठाएंगे।
विज्ञापन
मेयर बोले, खुद करेंगे जांच
शहर की पार्किंग में ओवरचार्जिंग की शिकायत सामने आने पर मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि खुद इसकी जांच करेंगे। शिमला में पार्किंग के नाम पर लूट नहीं चलेगी। इससे शिमला शहर की छवि खराब होगी। कहा कि जल्द ही औचक निरीक्षण कर पार्किंग का जायजा लिया जाएगा।