{"_id":"614f636d8ebc3efd5c0f1f3b","slug":"overcharging-in-parking-shimla-shimla-news-sml385157261","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से लूट, दो घंटे की पार्किंग के दौ सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से लूट, दो घंटे की पार्किंग के दौ सौ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसी की पार्किंग में ओवरचार्जिंग, सैलानियों ने अतिरिक्त आयुक्त को की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला घूमने आ रहे सैलानियों से पार्किंग शुल्क के नाम पर लूट हो रही है। नगर निगम की नाक तले पार्किंग संचालक सैलानियों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं।
हालत यह है कि नगर निगम की अपनी पार्किंग में सैलानियों से दो घंटे पार्किंग के 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। शनिवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। हरियाणा से शिमला घूमने आए सैलानी आशीष गर्ग ने दोपहर डेढ़ बजे सर्कुलर रोड पर मेट्रोपोल के पास नगर निगम की पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क की। सैलानी के अनुसार उन्होंने संचालक से दो घंटे का शुल्क लेने को कहा। लेकिन जवाब मिला कि दो घंटे के लिए पर्ची नहीं कटेगी।
यहां 24 घंटे की ही रसीद कटती है। यह कहकर संचालक ने दो सौ रुपये की रसीद काट दी। सैलानी ने इसका विरोध किया और नगर निगम कार्यालय फोन कर शिकायत दी। निगम प्रशासन ने तुरंत एक कर्मचारी को मौके पर भेजा। करीब दो घंटे बाद सैलानी वापस जब गाड़ी निकालने पहुंचे ओवरचार्जिंग को लेकर हंगामा हो गया। काफी देर बहसबाजी होने के बाद सैलानी ने गाड़ी यहां से निकाली। पार्किंग संचालक का तर्क है कि सैलानी ने ही पहले 24 घंटे गाड़ी खड़ी करने की बात कहकर पर्ची कटवाई थी। इसलिए 200 रुपये की पर्ची काटी। अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में उन्हें शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।