फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   overcharging at HPTDC parking at shimla.

शिमला में पार्किंग के नाम पर सैलानियों से लूट, रेट लिस्ट पर फेर दिया पेंट

Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
overcharging at HPTDC parking at shimla.
होटल हॉली डे होम के सामने चल रही तीन मंजिला पार्किंग में सैलानियों से जम कर लूट खसोट की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की होटल हॉली डे होम के सामने चल रही तीन मंजिला पार्किंग में सैलानियों से जम कर लूट खसोट की जा रही है। हिल्सक्वीन शिमला में समर टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है, शिमला में सैलानियों की आदम बढ़ते ही इस पार्किंग में ओवर चार्जिंग का धंधा भी जोर शोर से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से निर्धारित दरों को दरकिनार कर पार्किंग में सैलानियों से मनमानी वसूली की जा रही है। शहर में पार्किंग की किल्लत का जम कर फायदा उठाया जा रहा है। सैलानियों को गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही ऐसे में पार्किंग संचालक वाहन मालिकों से मनमानी वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन


केस वन
होली होली डे होम के सामने टूरिज्म की पार्किंग में विक्रम कंवर ने वीरवार दोपहर 11:50 मिनट पर गाड़ी खड़ी की। पार्किंग संचालक ने तीन घंटे के लिए गाड़ी खड़ी करने के एवज में 100 रुपये मांगे। विक्रम ने बताया कि पिछले हफ्ते इसी पार्किंग में छह घंटे के लिए 50 रुपये पार्किंग फीस वसूली गई थी। इस पर पार्किंग संचालक भड़क गया और बदतमीजी करने लगा। विक्रम ने इसकी शिकायत ट्रिपल एच के मैनेजर और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9459100100 पर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस टू
हमीरपुर के सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ दो गाड़ियों में वीरवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे शिमला पहुंचे। टूरिज्म की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो पार्किंग संचालक ने तीन घंटे गाड़ी खड़ी करने के एवज में प्रत्येक गाड़ी के डेढ़ डेढ़ सौ रुपये वसूले। ऐतराज किया गया तो पार्किंग संचालक ने दो टूक कह दिया गाड़ी खड़ी करनी है तो इतने ही पैसे लगेंगे। आसपास की अन्य पार्किंगों में जगह नहीं थी इसलिए मजबूरन टूरिज्म की पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ी।

कांट्रेक्टर से किया जाएगा जवाब तलब
पार्किंग में ओवर चार्जिंग की शिकायतें मिल रही है। एचपीटीडीसी ने पार्किंग को आउटसोर्स कर रखा है। शिकायतों के मद्देनजर पार्किंग कांट्रेक्टर से जवाब तलब किया जाएगा।- बीएस ओक्टा, मैनेजर, होटल हॉली डे होम

ओवर चार्जिंग करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
पर्यटन विकास निगम की पार्किंग में अगर लोगों से ओवर चार्जिंग हो रही है तो यह बेहद गंभीर मामला है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। शिकायत सही पाई गई तो पार्किंग का कांट्रेक्ट कैंसल किया जाएगा। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।- दिनेश मल्होत्रा, प्रबंध निदेशक, एचपीटीडीसी

एमडी साहब, इस रेट लिस्ट से कैसे पता लगेंगे पार्किंग रेट
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा का कहना है कि सैलानियों को पार्किंग की रेट लिस्ट देख कर ही पैसे चुकाने चाहिए। सैलानियों की सूचना के लिए ही एचपीटीडीसी की ओर से पार्किंग के बाहर रेट लिस्ट लगाई गई है।


प्रबंध निदेशक के दावे की हकीकत जांचने के लिए जब ‘अमर उजाला’ की टीम होटल हॉली डे होम के सामने टूरिज्म की पार्किंग पर पहुंची तो यहां लगाई गई रेट लिस्ट की हालत देख कर हैरानी हुई। पार्किंग की ऊपरी दो मंजिलों में रेट लिस्ट है ही नहीं, और ग्राउंड फ्लोर के सामने लगी रेट लिस्ट पर पेंट फेर दिया गया है। इतनी ही नहीं सैलानियों को गुमराह करने के लिए रेट लिस्ट पर ‘स्टाफ ऑनली’ भी लिख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed