फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Overall champion in boxing Curzon House

बॉक्सिंग में कर्जन हाउस ओवरऑल चैंपियन

Sun, 10 Aug 2014 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Aug 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Overall champion in boxing Curzon House

राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित की गई 155वीं वार्षिक इंटर हाउस बाक्सिंग प्रतियोगिता में कर्जन हाउस ओवरआल विजेता रहा। वहीं, इबस्टन हाउस दूसरे, रिवाज हाउस तीसरे और लिफरॉय हाउस चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में जूनियर स्कूल में रोहन भागीरथ, मिडल स्कूल में लालारूं तसांगा, जबकि मैन स्कूल में शुभम बेस्ट बॉक्सर चुने गए। इस प्रतियोगिता में शिमला अतिरिक्त उपायुक्त डा. युनस  बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन


उन्होंने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में  शुभम हिसारिया ने आरएस शहावनेय मेमोरियल मोस्ट साइंटिफिक बॉक्सर  पुरस्कार जीता। मुख्यातिथि ने बाक्सरों के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जताई और विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के हेडमास्टर आरसी रॉबिनसन ने मुख्यातिथि का आभार जताया और कहा कि उनका स्कूल बाक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार हर साल इस तरह का आयोजन करता है।


वहीं छात्रों को परिसर में इस खेल का नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस मौके पर बॉक्सर अखिल भी विशेष रूप  से शरीक हुए और उन्होंने खिलाड़ियों को बाक्सिंग के गुर सिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed