फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Over 20 employees avoiding census duty citing illness; Corporation to conduct health check-ups

Shimla News: बीमारी या बहाना, अब मेडिकल बोर्ड जांचेगा जनगणना से गायब रहे कर्मचारियों की सेहत

Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Over 20 employees avoiding census duty citing illness; Corporation to conduct health check-ups
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में जनगणना के काम से बच रहे कर्मचारियों की नगर निगम अब मेडिकल बोर्ड के सामने स्वास्थ्य जांच करवाएगा। बीमार होने का तर्क देने वाले इन कर्मचारियों की सेहत ठीक है या नहीं, इसकी अब डॉक्टर जांच करेंगे और रिपोर्ट देंगे। शहर में 15 जून जनगणना का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए अलग अलग टीमें वार्डाें में जाकर लोगों से सवाल पूछ रही है। निगम प्रशासन के अनुसार 20 से ज्यादा कर्मचारी ऐसे हैं जो अभी तक फील्ड में नहीं गए हैं। इन्होंने ड्यूटी पर न जाने के लिए आवेदन दिया है। इसमें बीमार होने का तर्क दिया गया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे इस स्थिति में नहीं है कि पैदल वार्डाें में जाकर जनगणना कर सकें। निगम प्रशासन ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में अभी तक सिर्फ एक कर्मचारी ने मेडिकल प्रमाण पत्र दिया है। बाकी कर्मचारी भी मेडिकल प्रमाण पत्र देने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन निगम प्रशासन अब सभी की मेडिकल बोर्ड बनाकर स्वास्थ्य जांच करवाने जा रहा है। इसमें कर्मचारियों के स्वास्थ्य का पूरा इतिहास चेक किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर कर्मचारियों पर सख्ती हो सकती है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि मेडिकल बोर्ड के जरिये सभी कर्मचारियों की सेहत जांची जाएगी।

---

आधा दर्जन कर्मचारियों को नोटिस
जनगणना ड्यूटी में छह कर्मचारी ऐसे भी मिले हैं जो किट लेकर ही गायब हैं। ये अभी तक काम के लिए फील्ड में नहीं उतरे हैं। निगम ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनके खिलाफ केस दर्ज करवाने की भी तैयारी है। नगर निगम के अनुसार जनगणना के काम में लापरवाही साबित होने पर तीन साल तक की सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed