फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Over 100 youths trained to promote rugby.

Shimla News: रग्बी को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक युवा प्रशिक्षित

Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Over 100 youths trained to promote rugby.
प्रदेश में 15 जून से शुरू होंगे प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

अब तक 100 खिलाड़ी किए जा चुके हैं प्रशिक्षत
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रदेश में रग्बी खेल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि रग्बी एसोसिएशन एसजेवीएन के सहयोग से निःशुल्क जिला स्तरीय रग्बी विकास शिविरों का आयोजन कर रही है। इनके माध्यम से अब राज्य की अंडर-18 टीम के लिए प्रतिभा खोज अभियान शुरू कर दिया है, जो अगले महीने राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। अब तक नालागढ़ और मंडी जिलों में दो शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। नालागढ़ के दून पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में 60 बच्चों ने भाग लिया, जबकि मंडी जिले में 50 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन

रग्बी एसोसिएशन के महासचिव विशाल सारिन ने बताया कि सभी शिविर पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किए जा रहे हैं। एसोसिएशन का लक्ष्य रग्बी को प्रदेश के हर जिले तक पहुंचाना और युवाओं के लिए खेल के नए अवसर सृजित करना है। शिविर 15 और 16 जून को कुल्लू जिले के निरमंड, 16 और 17 जून को बिलासपुर तथा इसके बाद शिमला में आयोजित किए जाएंगे। हर शिविर से लगभग आठ लड़के और लड़कियों का चयन किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को 21 जून को शिमला में होने वाले अंतिम चयन परीक्षण में बुलाया जाएगा। इसमें अंडर-18 रग्बी टीम का गठन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article