{"_id":"64e8b4d4a1244aadd80e8584","slug":"outsourced-employees-got-service-extension-in-hospitals-in-himachal-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला सेवा विस्तार, सरकार ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों को मिला सेवा विस्तार, सरकार ने जारी किए आदेश
Fri, 25 Aug 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Aug 2023 07:35 PM IST
सार
आईजीएमसी, डीडीयू, केएनएच समेत पूरे प्रदेश भर में 1,893 कर्मचारियों को कोरोना काल में आउटसोर्स पर अस्पतालों में रखा गया था। सबसे अधिक 250 आईजीएमसी में कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अस्पतालों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के सेवा विस्तार के लिखित आदेश सरकार ने शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। हालांकि आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह सेवा विस्तार सिर्फ 30 सितंबर तक होगा। आईजीएमसी, डीडीयू, केएनएच समेत पूरे प्रदेश भर में 1,893 कर्मचारियों को कोरोना काल में आउटसोर्स पर अस्पतालों में रखा गया था। सबसे अधिक 250 आईजीएमसी में कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। जून में सभी का कार्यकाल खत्म हो गया था। ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला था।
विज्ञापन
इन्होंने इन कर्मचारियों की सेवा विस्तार की मांग की थी। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी दो माह पहले इन कर्मचारियों का कार्यकाल तीन महीने को बढ़ाने को कहा था। लेकिन शुक्रवार को विशेष सचिव स्वास्थ्य की ओर से इस बारे में आर्डर जारी किए है। इस बारे में निदेशक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य निदेशालय को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उधर दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमलजीत डोगरा ने कर्मचारियों के सेवा विस्तार के आदेश जारी करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
विज्ञापन