फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Outline of special camp explained in Dhami College

Shimla News: धामी कॉलेज में बताईं विशेष शिविर की रूपरेखा

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Outline of special camp explained in Dhami College
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की सभा का आयोजन किया गया। सभा में एनएसएस के स्वयंसेवियों को 25 से 31 दिसंबर तक महाविद्यालय में आयोजित होने वाले विशेष शिविर की रूपरेखा के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने स्वयंसेवियों को शिविर की विशेषताओं के बारे में बताया और शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को महात्मा गांधी के विचारों और एनएसएस पर उनके प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व की जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने शिविर को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक सहभागिता का संकल्प लिया। सभा में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार और डॉ. गीता ने भी स्वयंसेवियों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article