फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Otoacoustic in district hospital to treat Infant hearing

बच्चों की इस बीमारी के इलाज के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़

Mon, 16 Apr 2018 12:40 PM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Otoacoustic in district hospital to treat Infant hearing

नवजात बच्चों में सुनने की क्षमता का पता लगाने के लिए सभी जिला अस्पतालों में उत्सर्जन परीक्षण (ओटअकौस्तिक) मशीन स्थापित की गई है। इसके जरिये नवजात बच्चों में सुनने की क्षमता का पता लगाया जाएगा। अगर मशीन ने ओके किया तो क्षमता सही है, अगर रेफर किया तो नवजात को इलाज के लिए शिमला या चंडीगढ़ ले जाना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले नवजात बच्चों के सुनने की क्षमता का पता लगाने के लिए इन्हें शिमला या चंडीगढ़ ले जाना पड़ता था। अब सभी जिला अस्पतालों में ये मशीनें स्थापित की जाएंगी। शिशु रोग विशेषज्ञों की मानें तो सबसे ज्यादा बहरेपन का खतरा उन नवजात बच्चों को होता है, जो समय से पहले पैदा हो गए हों या मां के पेट में घुट गए हों, जिन्हें जन्म से ही ऑक्सीजन लगी हो या फिर किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हों।

विज्ञापन

सभी जिला अस्पतालों में ओटअकौस्तिक मशीनें

Otoacoustic in district hospital to treat Infant hearing

ऐसे में जब कोई महिला ऐसे बच्चे को जन्म देती थी तो यह पता लगाना मुश्किल होता था कि उसके सुनने की क्षमता कितनी है। जब वह बड़ा होता था तो पता चलता था कि उसकी सुनने की क्षमता कम है। अब स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों को ओटअकौस्तिक मशीनें उपलब्ध करवा दी हैं।

इस मशीन को बच्चों को लगाकर देखा जाएगा कि उसकी सुनने की क्षमता सही है या नहीं, जैसे ही मशीन को लगाया जाएगा तो मशीन बच्चे के स्वस्थ होने पर पास लिखकर देगी। अगर कोई कमी पाई गई तो रेफर लिखकर सचेत करेगी।

उधर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश शर्मा का कहना है कि बिलासपुर सहित अन्य जिलों के मुख्य अस्पतालों को मशीन दी गई है। इससे पहले शिमला या चंडीगढ़ ही नवजात बच्चों के बहरेपन का पता लग पाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed