फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Other items approved to be included in baby kit for newborns

Baby Kit: नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट में अन्य वस्तुएं शामिल करने को मंजूरी

Fri, 09 Sep 2022 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले नवजात शिशुओं और माताओं के लिए यह वस्तुएं दी जाएंगी। सरकार का दावा है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और निजी अस्पतालों में ये किटें मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Other items approved to be included in baby kit for newborns
बेबी केयर किट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल आशीर्वाद योजना के तहत नवजात शिशुओं को दी जाने वाली बेबी केयर किट में छह नई वस्तुएं शामिल करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। बेबी किट में थर्मामीटर, नेलकटर, बीब हेयर ब्रश, गाउन और माताओं के लिए छह पीस नैपकिन को जोड़ा गया है। वर्तमान में नवजात बेबी केयर किट में 12 वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले नवजात शिशुओं और माताओं के लिए यह वस्तुएं दी जाएंगी। सरकार का दावा है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और निजी अस्पतालों में ये किटें मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए माताओं को हैंड सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है। माताओं के लिए ब्रश, टूथपेस्ट, नहाने के साबुन के अलावा वैसलीन भी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद ने कहा कि जल्द इसको लेकर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अभी ये 12 वस्तुएं मिल रहीं
- टूथब्रश, टूथपेस्ट, नहाने का साबुन और महिलाओं के लिए वैसलीन, नवजात के लिए पोशाक, बनियान के दो पीस, मलमल के कपड़े, दस्ताने और बूट, बेबी मसाज ऑयल, बेबी टावल, बेबी क्लाथ नेपीज, हैंड सैनिटाइजर बोतल, बेबी मच्छरदानी, कंबल, खिलौना शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed