{"_id":"62f0f4afa11c04765b569fbe","slug":"orphan-children-of-ex-servicemen-will-now-get-financial-assistance-of-rs-3-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Orphan children: पूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों को अब 3,000 रुपये मिलेगी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orphan children: पूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों को अब 3,000 रुपये मिलेगी आर्थिक सहायता
Tue, 09 Aug 2022 10:39 AM IST
Krishan Singh
उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:39 AM IST
सार
केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने बच्चों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में 2,000 रुपये की वृद्धि की है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। अब जल्द ही इन बच्चों या इनके अभिभावकों के खातों में यह राशि केंद्र सरकार की ओर से डाली जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल सैनिक कल्याण विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के बच्चों को अब 1,000 रुपये की जगह प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने बच्चों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में 2,000 रुपये की वृद्धि की है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। अब जल्द ही इन बच्चों या इनके अभिभावकों के खातों में यह राशि केंद्र सरकार की ओर से डाली जाएगी। इस आर्थिक सहायता को प्राप्त करने के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों की उम्र 21 साल से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
जबकि लड़की अविवाहित होनी चाहिए। लड़की का विवाह होने के बाद वह इस आर्थिक सहायता के लिए पात्र नहीं होगी। बता दें कि कई सैनिक जो शहीद हुए हैं या सेवानिवृत्ति के बाद उनका और उनके जीवनसाथी का भी देहांत हो गया है, ऐेसे पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने यह सहायता राशि की सुविधा शुरू की है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) मदनशील शर्मा ने कहा कि इसकी अधिसूचना मिल गई है। पूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों को अब 3,000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन