{"_id":"6a898c4f8b38434aee065ab9","slug":"organizers-in-a-dilemma-due-to-non-fixation-of-dates-for-sports-events-shimla-news-c-19-sml1002-774202-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खेलकूद स्पर्धाओं की तिथियां तय \nन होने से असमंजस में आयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खेलकूद स्पर्धाओं की तिथियां तय न होने से असमंजस में आयोजक
विज्ञापन
जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से प्रतियोगिताएं करवाना होगा मुश्किल
मशोबरा स्कूल को सौंपी है अंडर-14 की मेजबानी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन को चुना गया है। प्रतियोगिता तिथियों को लेकर अधिसूचना जारी न होने से आयोजकों और संबंधित स्कूलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार शिमला जिले में खंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं 27 से 30 अगस्त तक होना प्रस्तावित हैं लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी नहीं की है। पहली सितंबर से शारीरिक शिक्षकों सहित अन्य शिक्षकों की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाई जानी है। ऐसे में यदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर में किया जाता है तो आयोजकों को पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकांश शिक्षक पहली सितंबर से पांच अक्तूबर तक जनगणना ड्यूटी पर रहेंगे। प्रदेश स्कूल क्रीड़ा संघ की 11 अगस्त को बैठक होने के बावजूद प्रदेश में खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियां अभी तक निर्धारित नहीं हो पाई हैं। हालांकि ब्लॉक और जिला स्तर पर अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताओं के लिए स्थान तय कर दिए हैं लेकिन तिथियों के संबंध में आदेश जारी न होने से स्कूलों के सदस्य सचिवों के सामने तैयारियों को लेकर असमंजस बना हुआ है। हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि जनगणना कार्य के दौरान खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना विद्यार्थियों और आयोजकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
डॉ. तंवर ने शिक्षा मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने तथा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां शीघ्र निर्धारित करने का आग्रह किया है। शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी लेखराज भारद्वाज शिमला ने बताया कि इस संबंध में बैठक हो गई है और प्रतियोगिताओं के आयोजन के आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।