फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Organising lectures on the freedom movement

Shimla News: स्वतंत्रता आंदोलन पर व्याख्यान का आयोजन

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Organising lectures on the freedom movement
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के हिंदी विभाग में कलम बनी हथियार : भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और हिंदी साहित्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के धुले स्थित विद्यावर्धिनी महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं उपप्राचार्य प्रो. योगेश गोकुल पाटिल मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. भवानी सिंह ने की। प्रो. पाटिल ने कहा कि हिंदी साहित्य ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनजागरण, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जागृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र, मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी और रामधारी सिंह दिनकर समेत कई साहित्यकारों की रचनाओं में राष्ट्रीय चेतना को रेखांकित किया। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के संघर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने देशभक्ति गीतों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article