फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ordinary transfers in Himachal will now till 11 july

हिमाचल में अब 11 तक हो सकेंगे सामान्य तबादले

Fri, 05 Jul 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
ordinary transfers in Himachal will now till 11 july

हिमाचल में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामान्य तबादले अब 11 जुलाई तक हो सकेंगे। आवेदन के लिए समय कम होने की कर्मचारियों की दलील के बाद प्रदेश सरकार ने इस मियाद को बढ़ा दिया है। वीरवार को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए। 

विज्ञापन


पहले 21 जून से 2 जुलाई तक तबादले के लिए आवेदन करने की इजाजत दी गई थी, लेकिन मंत्रियों के सचिवालय में उपलब्ध न होने के चलते कई कर्मचारी सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध हटने का लाभ नहीं ले सके।
विज्ञापन


अब 11 जुलाई तक कर्मचारी अपने विभाग में तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों को विभागाध्यक्ष के माध्यम से विभागीय मंत्री को भेजा जाएगा। इस अवधि के दौरान तबादले के लिए आवेदन पर विभागीय मंत्री फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों के तबादलों पर होगी सख्ती  

ordinary transfers in Himachal will now till 11 july

शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों के तबादलों पर सरकार सख्ती बरतने जा रही है। स्कूलों में साल भर पढ़ाई का माहौल बना रहे, इसी को लेकर मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में सरकार ने यह फैसला लिया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस बाबत सख्त नियम बनाने के आदेश दिए हैं। मंत्रिमंडल ने विशेष परिस्थितियों में ही शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों को बदलने पर हामी भरी है। शिक्षकों के तबादले के लिए हरियाणा की तर्ज पर बनाई तबादला नीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही सरकार ने शिक्षकों के लिए अलग से तबादला नीति बनाने की पहल की थी। इस नीति का ड्राफ्ट भी तैयार है लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति इसके आड़े आती रही है। अब दोबारा से जयराम सरकार ने इस मामले पर गंभीरता से मंथन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed