IAS विनीत चौधरी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस और अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स) के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने मंजूरी दे दी है।
इस सिलसिले में एम्स के चीफ विजिलेंस आफिसर (सीवीओ) संजीव चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विनीत के खिलाफ जरूरी एक्शन लेने को कहा है।
सीवीओ की ओर से लिखे गए पत्र में अखिल भारतीय सेवा अधिनियम 1969 के रूल 8 के तहत विनीत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई व उनसे भारी अर्थ दंड वसूलने के लिए कहा गया है। एम्स में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहते हुए विनीत चौधरी की ओर से किस तरह की अनियमितताएं बरती गई हैं, इसका विस्तार से पत्र में जिक्र किया गया है।
हिमाचल में मचाई हलचल
हालांकि, हाल ही में केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन ने एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को भी हटा दिया था, जिसके बाद डा. हर्षवर्धन विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इस पद से जाने के ठीक पहले संजीव चतुर्वेदी विनीत चौधरी के खिलाफ यह पत्र प्रदेश के मुख्यसचिव को भेजकर हिमाचल में हलचल मचा दी है।
इस पत्र की एक प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी सचिव को भी भेजी गई है। यह पत्र 16 अगस्त को 2014 को जारी किया गया। दूसरी ओर संपर्क करने पर राज्य के मुख्य सचिव पी मित्रा ने बताया कि अभी तक उनके पास विनीत चौधरी के खिलाफ एम्स के सीवीओ का कोई पत्र नहीं मिला है।