{"_id":"69f226bbebb0e4f05e08c17d","slug":"orders-given-to-hand-over-the-seized-car-to-the-owner-shimla-news-c-19-sml1002-713481-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्कूल से घर जा रहे छात्र के \nसिर पर गिरी ईंट, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्कूल से घर जा रहे छात्र के सिर पर गिरी ईंट, लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजाम न होने का आरोप
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, छात्र आईजीएमसी में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली क्षेत्र में स्कूल से घर जा रहे छात्र के सिर पर ईंट गिर गई। इससे छात्र लहूलुहान हो गया। घटना के बाद छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह ईंट एक भवन से गिरी जहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है जब 14 वर्षीय छात्र स्कूल से अपने सीमिट्री घर की ओर जा रहा था। इस दौरान संजौली बाजार में पेट्रोल पंप के पास रास्ते में छात्र के सिर पर ईंट जा गिरी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही मौजूद अन्य छात्रों और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही संजौली पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में सुरक्षा संबंधित इंतजामों में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। इसको लेकर अब पुलिस निर्माण कार्य करवाने के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शहर में निर्माण कार्य के दौरान इसी तरह की लापरवाही सामने आम देखी जा सकती है जब बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी काम किया जाता है। ऐसे स्थानों पर हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। संजौली की पार्षद ममता चंदेल ने बताया कि संजौली में हुए इस तरह के हादसे से लोगों को सीख लेने की जरूरत है। निर्माण कार्य के दौरान नेटिंग के साथ ही बैरिकेडिंग करने की जरूरत है जिससे राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रात के समय काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोट्स
संजौली में ईंट लगने से स्कूल से घर जा रहे बच्चे के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में संजौली थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला