फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Order to return the amount paid for not repairing the mobile

Shimla News: मोबाइल ठीक न करने पर अदा की गई राशि लौटाने के आदेश

Fri, 03 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to return the amount paid for not repairing the mobile
जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

खरीद के 15 दिन के भीतर खराब हो गया था फोन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मोबाइल फोन ठीक नहीं करने पर उपभोक्ता फोरम ने मोबाइल कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी माना है। उपभोक्ता फोरम ने मोबाइल डीलर को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को संबंधित दोषपूर्ण मोबाइल फोन को उसी मेक और मॉडल के नए फोन से बदलें। ऐसा न करने की स्थिति में शिकायतकर्ता को 31 हजार रुपये वापस करें। इसके अलावा पांच हजार रुपये मुआवजा और तीन हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने के भी निर्देश दिए हैं। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम शिमला के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह ने सुनवाई के बाद दिया है।


दीक्षिता ठाकुर निवासी मल्याणा ने लोअर बाजार स्थित मैसर्स न्यू मैन्सरोवर मोबाइल शॉप के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। दीक्षिता ने शिकायत में कहा कि उन्होंने सैमसंग ए-34, 8/128 मोबाइल फोन 5 मई 2023 को 31,000 रुपये और एडाॅप्टर 1,500 रुपये में खरीदा। खरीदने के 15 दिन के बाद मोबाइल में खराबी आ गई। बैटरी ठीक से काम नहीं कर रही थी, सिग्नल में समस्या थी, बार-बार हैंग हो रहा था तथा मोबाइल को बार-बार ऑन करना पड़ रहा था। इसे ठीक कराने के लिए मोबाइल डीलर की शॉप में ले गए लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बावजूद भी मोबाइल ठीक नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उपभोक्ता ने आयोग के समक्ष शिकायत दी थी। दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। आयोग ने जांच में पाया कि मोबाइल वारंटी के तहत था लेकिन डीलर ने शिकायतकर्ता की शिकायत को हल करने के लिए कोई प्रयास करने के बजाय केवल दायित्व से बचने की कोशिश की जो तथ्य डीलर के अपने उपभोक्ता के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article